29 अगस्त 2022 गाजियाबादजन मानव उत्थान समिति ने वितरण किए 300 बेटियों को फ्री सेनेट्री पैड । जन मानव उत्थान समिति द्वारा आज डॉ अम्बेडकर इंटर कॉलिज इंद्रगढ़ी गोविंदपुरम गाजियाबाद में संस्था के अभियान स्वच्छ बेटी स्वस्थ भारत योजना के तहत 300 बेटियों को फ्री सेनेट्री पैड का वितरण किया संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा व संस्था की महानगर अध्यक्ष डॉ साधना सिंह ने सभी जरूरतमंद बेटियो को उन दिनों में किस प्रकार से सेनेट्री पैड का यूज़ किया जाना चाहिए सभी बेटियों को समझाया उसके बाद संस्था के सदस्यों ने संस्था की तरफ से सभी बेटियों को फ्री सेनेट्री पैड का वितरण किया इस अवसर पर जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था ने एक अभियान चलाया हुआ जिसका नाम स्वच्छ बेटी स्वस्थ भारत अभियान के तहत हमारी संस्था सम्पूर्ण भारत में उन दिनों में जरूरतमंद बेटियों को फ्री सेनेट्री पैड का वितरण कर रही है व उनको किस प्रकार से इस्तेमाल करना चाहिए व उसके बारे सारी बारीकियां बता रहे है हमारी संस्था ने अभी तक कई राज्य व सैकड़ो जिलों व हजारों गांव देहात ...