जन मानव उत्थान समिति ने आगरा में किया 100 बेटियों को सेनेटरी पैड का वितरण

जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के आवाहन पर आज जिला आगरा की मलिन बस्तियों में लगभग सौ बेटियों को फ्री सेनेटरी पैड का वितरण किया इस अवसर पर जन मानव उत्थान समिति आगरा की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका ने बताया कि जन मानव  उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के आव्हान पर संपूर्ण भारत में स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटियां अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अभी तक सैकड़ों बेटियों को उन दिनों में किस प्रकार  अपने को स्वच्छ व स्वस्थ रख सकते हैं तथा अनेक यौन बीमारियों से कैसे बच सकते हैं इसी के साथ किस प्रकार से हम अपने भारत को स्वच्छ रख सकते हैं जगह-जगह जाकर मलिन बस्तियों में महिलाओं व  बेटियों को फ्री सेनेटरी पैड का वितरण किया जा रहा है इसी के तहत जिला आगरा की जाटव कॉलोनी के आसपास मलिन बस्तियों में भी जन मानव उत्थान समिति की जिला आगरा इकाई की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका ने मलिन बस्तियों में जाकर बेटियों व महिलाओं को उन दिनों के बारे में समझाया व उन्हें सेनेटरी पैड का उपयोग करने का तरीका भी बताया इस अवसर पर श्रीमती दीपिका के साथ जन मानव उत्थान समिति की कई सदस्य शामिल हुई संस्था के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जोली अग्रवाल व संस्था की महासचिव श्रीमती हेमलता शर्मा पुष्पा रानी श्रीमती सविता देवी कुं अंजू देवी आदि उपस्थित रहे


 

Comments

Popular posts from this blog

शिप्रा कृष्णा सोसायटी में मनाया गया बंधन मुक्ति दिवस

गाजियाबाद में किया गया बहुजन विकास सम्मेलन का आयोजन