नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यो के बीच ललित जायसवाल को जिला आइकन बनाए जाने पर अत्यधिक उत्साहउत्साह
दिनांक 11 जनवरी 2022 को सिविल डिफेंस के गाजियाबाद नगर प्रभाग के पोस्ट नंबर सात सदस्यों की मीटिंग घंटाघर स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन सदस्य डिप्टी पोस्ट वार्डन अमित गर्ग की दुकान पर रखी गई इस दौरान हालांकि मीटिंग का एजेंडा कुछ और रखा गया था लेकिन सदस्यों में अत्यधिक उत्साह दिखाई दिया उत्साह इस बात को लेकर था कि सिविल डिफेंस के ही चीफ वार्डन ललित जायसवाल को चुनाव आयोग के द्वारा जिला आईकन चुना गया है चुनाव प्रचार से संबंधित इस बात को लेकर सदस्यों का कहना था कि सिविल डिफेंस सदा से ही चुनाव के संबंध में प्रत्येक कार्य में यथासंभव सहयोग करता आया है लेकिन इस बार हमारे चीफ वार्डन जी को जिला आइकन बनाए जाने के कारण हम सभी की जिम्मेदारी पहले से कई गुना बढ़ गई है इसके अलावा इस मीटिंग में नागरिक सुरक्षा की कुल डिवीजन जो कि 5 थी अब उन्हें शासन द्वारा दो डिवीजन में विभाजित कर दिया गया है इस विषय में सदस्यों का कहना था कि वह शासन के आदेशों का पूर्णतया पालन करेंगे हालांकि वह शासन के इस निर्णय से प्रसन्न नहीं है इसका कारण यह है कि गाजियाबाद में सिविल डिफेंस के पास बहुत सारे सदस्य ऐसे हैं...