राष्ट्रीय महिला दिवस पर जन मानव उत्थान समिति ने महिलाओं को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
13 फरवरी गाजियाबाद जन मानव उत्थान समिति ने आज मलिन बस्ती गाजियाबाद में जाकर राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सेनेटरी पैड देकर किया जागरूक आज गाजियाबाद के विभिन्न मलिन बस्तियों में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने गाजियाबाद की मलिन बस्तियों में जाकर बस्तियों की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक रहे । इस विषय पर लगभग सैकड़ों महिलाओं को जागरूक किया संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने बताया कि स्वच्छता का यह अभियान पिछले कई सालों से लगातार निरंतर जारी है हमारा मकसद है के उन दिनों में महिलाओं को किस तरह से सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए उन दिनों में महिलाओं को कपड़े का प्रयोग नहीं करना चाहिए इस पर हम और हमारी टीम आज मलिन बस्तियों में जाकर वहां की महिलाओं को सिखाया जा रहा है एवं उन्हें समझाया जा रहा है की कपड़ा इस्तेमाल करने से बहुत से संक्रमण की बीमारी महिलाओं को हो रही है और इस संक्रमण से देश में हजारों महिलाओं की मृत्यु तक भी ...