अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वाधान में महानगर कार्यालय से अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व मे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद घंटाघर गंज चोपला मंदिर सिहानी गेट बाजार होते हुए दुर्गा भाभी को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए यात्रा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नवयुग मार्केट शहीद स्थल शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथआजादी एवं भारत जोड़ो गौरव तिरंगा यात्रा का आयोजन का समापन किया गया !इससे पूर्व कार्यालय पर श्री स्वर्गीय सुरेंद्र गोयल पूर्व सांसद विधायक को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. गौरव यात्रा में के के शर्मा पूर्व विधायक ,अजय वर्मा नेता /प्रवक्ता कांग्रेस, लोकेश चौधरी महानगर अध्यक्ष, कामेश रतन पीसीसी सचिव/ प्रभारी गाजियाबाद , सुशांत गोयल ,प्रेम प्रकाश चीनी प्रवक्ता महानगर ,राजीव शर्मा ,कमल शर्मा, रोहन भारद्वाज,राजीव गुप्ता ,पंकज तेजानिया, आशीष प्रेमी, हाजी लियाकत अली,सविता गौतम ,उमा सोनी ,सीमा शर्मा ,समीना खातून, उज्ज्वल गर्ग, आशीष गौतम ,सूर्यकांत ,प्रदीप ,अशोक धनखड़ ,सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेता गण एवं हजारों कार्यकर्ता एवं आम आदमी सम्मिलित हुए जय हिंद जय भारत जय कांग्रेस
शिप्रा कृष्णा सोसायटी में मनाया गया बंधन मुक्ति दिवस
शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी इंदिरापुरम में रविवार को सालाना बंधन मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने भंडारा किया और शांति यज्ञ का आयोजन किया। सोसाइटी की प्रेसिडेंट प्रिया बिष्ट ने बताया कि ये उत्सव खुशी के तौर में मनाया जा रहा है क्योंकि आज से करीब एक साल पहले सोसायटी के लोगों ने बिल्डर से कब्जा मुक्त कराकर इसेआरडब्ल्यूए ने टेकओवर किया था। प्रिया बिष्ट ने बता या कि सोसायटीज के रूल्स के हिसाब से बिल्डर को 2 साल के बाद सब कुछ आरडब्ल्यूए को सौप देना चाहिए लेकिन बिल्डर ने ऐसा नहीं किया था। बीते 12 वर्षो से बिल्डर मेनटेंस का खर्चा सोसाइटी के लोगो से ले रहे थे और उसकी आधी रकम भी मेनटेंस में नहीं लगा रहे थे। सोसाइटी के लोग बहुत तंग हो चुके थे। इसे लेकर कई बार प्रशासन से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रिया बिष्ट का कहना है कि 2 जनवरी 2020 रेजिडेंट्स ने धरना प्रदर्शन किया और रेजीडेंट्स ने बिल्डर्स से टेकओवर करते हुए इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट को सूचित कर दिया। अब रेजिडेंट्स ने इसे बंधन मुक्ति का नाम दिया। आज के इस आयोजन में प्रिया बिष्ट प्रेजिडेंट, वाईस प्रे...



Comments
Post a Comment