कानपुर की ख़ास रिपोर्टआज दिनांक 25.09.22 को बूथ संख्या 320 एवं 322 पर श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ *एकात्म दिवस* के रूप मे मनाया गया | इस उपलक्ष पर भाजपा मंडल प्रभारी पुष्पा तिवारी , वार्ड अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंडल मंत्री मानसी बनर्जी, सेक्टर संयोजक ओम बाजपेयी, बूथ अध्यक्ष अजय दुबे एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
इस अवसर पर सभी ने श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन परिचय एवं उनके *एकात्म मानववाद* पर उद्बोधन तथा पुष्पांजलि अर्पित करी गयी | इसी क्रम मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के *मन की बात* कार्यक्रम को भी बूथों पर सुना गया |


Comments
Post a Comment