Posts

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूरा किया करवा चौथ का व्रत

  पति की लंबी उम्र की प्रार्थना के साथ पूरा किया करवा चौथ का व्रत *                * कानपुर में करवा चौथ का व्रत रखे हुए सभी महिलाओं ने * धूमधाम से मनाया इस दौरान शाम को चाँद देखने के बाद सभी के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान दिखाई दी और उसके बाद सभी महिलाओं ने चाँद की पूजा की और अपने अपने पति की लंबी उम्र की प्राथर्ना की उसके बाद करवा चौथ का व्रत अपने पति के हाथ से पानी पी  कर व्रत खोला इस दौरान सभी के चहेरे पर एक अलग सा उत्साह दिखाई दिया उपस्थिति सुरेश पासवान, निशा देवी पासवान, रमेश पासवान, रेनू पासवान, व अन्य लोग उपस्थित रहे
Image
  तरंग क्लब द्वारा आयोजित करवा चौथ एवं दिवाली एग्जीबिशन मिलन बैंकट कवि नगर में हुआ इस एग्जीबिशन में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और एक ही छत के नीचे उनको दीपावली करवा चौथ फेस्टिवल से संबंधित सभी सामान उपलब्ध था महिलाओं में उत्साह देखा गया एग्जीबिशन में 50 से ज्यादा स्टॉल लगे हुए थे एग्जीबिशन आयोजन वालों एवं समाजसेवी प्रेम प्रकाश चीनी ने मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती आशा शर्मा का भी स्वागत किया आशा शर्मा इस एग्जिबिशन में अच्छी तादाद में खरीदारी करी करवा चौथ और दिवाली से संबंधित उन्होंने कहा महिलाओं का त्यौहार करवा चौथ पर वह सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देती हैं और आगामी दीपावली सभी का तयोहार कुशल मंगल हो एग्जीबिशन की तरफ से फ्री में डिजाइनर मेहंदी भी लगाई गई आयोजन कर्ताओं ने एग्जीबिशन में आने वालों का शुक्रिया अदा किया आयोजन करता चारू गुप्ता रुचि गर्ग थे उनको सहयोग देने वाले समाजसेवी प्रेम प्रकाश चीनी थे
Image
  संयोजक पूजा यादव , नेहा गोयल ने नवरात्रि के अवसर पर कम्युनिटी सेंटर नेहरू नगर में डांडिया नाईट का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया । इस मोके पर मुख्य अथिति राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल  व संजीव त्यागी  ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि प्रेम चंद गुप्ता  , प्रेम प्रकाश चीनी , नीरज भटनागर  ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नेहा गोयल एवं पूजा यादव ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा की निखारने के लिए ऐसे आयोजन से उनका मनोबल बढता है। डांडिया नाईट के दौरान महिलाओं ने अपने परिवार के साथ डांडिया नाईट का आनंद लिया। शो के एंकर राम यादव और जज सतीश शर्मा , नवीन कुमार , दिनेश शर्मा , चंद्रिका अग्रवाल , आशीष शर्मा रहे ।
Image
  कानपुर की ख़ास रिपोर्टआज  दिनांक 25.09.22 को बूथ संख्या 320 एवं 322 पर श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ * एकात्म दिवस * के रूप मे मनाया गया | इस उपलक्ष पर  भाजपा मंडल प्रभारी  पुष्पा तिवारी , वार्ड अध्यक्ष  अनिल गुप्ता, मंडल मंत्री  मानसी बनर्जी, सेक्टर संयोजक  ओम बाजपेयी, बूथ अध्यक्ष  अजय दुबे एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे | इस अवसर पर सभी ने श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन परिचय एवं उनके * एकात्म मानववाद * पर उद्बोधन तथा पुष्पांजलि अर्पित करी गयी | इसी क्रम मे  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के * मन की बात * कार्यक्रम को भी बूथों पर सुना गया |

इंडियन टेलिविजन एक्टर जन्नत जुबेर रहमानी ने अधीश वत्स को दी शुभकामनाएं।

Image
  इंडियन बॉलीवुड की सबसे यंगेस्ट एक्ट्रेस जन्नत जुबेर रहमानी ने अपने एक फैन को उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जन्नत जुबेर रहमानी चाहे किसी भी मुकाम पर हो पर वह अपने फैंस को कभी नहीं भूलती। उनके साथ काम कर चुके गाजियाबाद के एक एक्टर गौरव कौशिक ने जब उन्हें बताया कि अधीश वत्स उनके बहुत बड़े फैन हैं तब जन्नत जुबेर रहमानी ने वीडियो के माध्यम से अधीश को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मात्र 21 वर्ष की जन्नत जुबेर रहमानी कई अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर इनके सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है जो कि  4.4 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। जन्नत जुबेर रहमानी अपने फैंस को दिल से धन्यवाद कहती हैं।

प्रेम प्रकाश चीनी ने अध्यक्ष रविंद्र कुमार को दी बधाई

Image
  नगर निगम गाजियाबाद कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष रविंद्र कुमार के समस्त पेनल ने सारे पदों पर विजेता हुए अध्यक्ष को एवं समस्त टीम को चुनाव जीतने पर फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई देते हुए कांग्रेसी एवं व्यापारी नेता प्रेम प्रकाश चीनी

गाजियाबाद में किया गया बहुजन विकास सम्मेलन का आयोजन

Image
दिनांक 18 सितंबर 2022 को महाराजा अग्रसेन भवन नियर गांधी पार्क में बहुजन विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि  प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस थे। इस बहुजन सम्मेलन में समाज के विकास के लिए विचार रखे गये ।सम्मेलन में अनुसूचित जाति समाज के भूतपूर्व अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए ।इस सम्मेलन के आयोजक गण राजाराम भारती पी.सी.सी.,वीर सिंह पूर्व पार्षद, पंकज तेजानिया,  एडवोकेट कमलेश कुमारी,पार्षद सत्यप्रकाश सत्तो,विनोद कुमार पार्षद, महेंद्र गौतम, आशीष प्रेमी ,सूर्यकांत ,सविता गौतम, कुलभूषण मोनू ,राहुल जाटव ,अशोक कुमार कोहली एवं मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश चीनी,मौजूद रहे